Music

BRACKING

Loading...

आरोन में 2 करोड़ का स्टेडियम बनेगा

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री सिंह गुना जिले के आरोन में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

भोपाल : मंगलवार, फरवरी 19, 2019, 21:09 IST

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शहरी युवाओं को प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से युवा स्वाभिमान योजना प्रारंभ की गई है।   योजना में युवाओं को 4 हजार रूपये प्रतिमाह स्टायपेंड दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बेरोजगार युवा नगरीय निकाय में अपना पंजीयन कराएं।  श्री सिंह ने कहा कि आरोन में 2 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण करवाया जायेगा। मंत्री श्री सिंह गुना ज़िले के आरोन में हिन्दुपत पब्लिक स्कूल एवं संत रविदास जयंती  पर सामाजिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये कि वे 23 फरवरी को नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड में समस्या निवारण शिविर लगाएं।  उन्होंने आरोन में  स्वास्थ्य केन्द्र के लिए नवीन भवन का निर्माण जल्द प्रारंभ करवाने की बात कही। साथ ही अहिरवार समाज के लिए सामाजिक भवन का प्रस्ताव देने के निर्देश भी दिए।

श्री सिंह ने स्कूल में  विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को   पुरस्कृत भी किया।

मंत्री श्री सिंह तिरंगा कमेटी के 19वें किक्रेट कप स्पर्धा के समापन में भी शामिल हुए। उन्होंने कैंडिल जलाकर पुलवामा में शहीद सैंनिकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की तथा 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ