तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला एवं किसान सम्मेलन का शुभारंभ आज।
सांसद सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि।
सांसद सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि।
शिवपुरी, 23 फरवरी 2019/ जय किसान फसल ऋण माफी योजनांतर्गत किसान सम्मेलन सह-जिला स्तरीय तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला 24 से 26 फरवरी 2019 तक गांधीपार्क मैदान शिवपुरी में आयोजित किया गया है। जिसका शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को शाम 04.30 बजे गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर करेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती कमला बैजनाथ यादव, विधायक शिवपुरी श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक पोहरी श्री सुरेश राठखेड़ा, विधायक कोलारस श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, विधायक करैरा श्री जशवंत जाटव, विधायक पिछोर श्री के.पी.सिंह होंगे। कृषि विज्ञान मेला का समापन 26 फरवरी सांय 05 बजे किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ