Music

BRACKING

Loading...

104 वर्षीय निःशक्त पानाबाई ने व्हीलचेयर से मतदान केन्द्र पहुंचकर किया मतदान 

104 वर्षीय निःशक्त पानाबाई ने व्हीलचेयर से मतदान केन्द्र पहुंचकर किया मतदान 


शिवपुरी | 12-मई-2019   शिवपुरी तहसील के सुरवाया ग्राम की 104 वर्षीय श्रीमती पानाबाई पाल ने मतदान केन्द्र क्रमांक 01 सुरवाया में, शिवपुरी की 96 वर्षीय शांति देवी अरोरा ने मतदान केन्द्र क्रमांक 41 में तथा 95 वर्षीय सावित्री बाई ने आज मतदान केन्द्र क्रमांक 78 सुरवाया में अपन मताधिकार का उपयोग किया।
    श्रीमती पानावाई ने मतदान करने के बाद बताया कि मतदान केन्द्र पर पहली बार उन्हें मतदान करने के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। श्रीमती पानाबाई, शांति देवी और सावित्री बाई ने इस सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्हीलचेयर की व्यवस्था होने पर उसे अपना मत डालने हेतु किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम जैसे बुजुर्ग एवं निःशक्त मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की सुविधा प्राप्त कर आसानी से मतदान कर सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ