शासकीय 30 शैय्या जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पुरानी शिवपुरी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून 2019 को प्रातः 09 बजे जिला आयुर्वेद चिकित्सालय नीलघर चौराहा पुरानी शिवपुरी में योग शिविर आयोजित किया जाएगा।
शासकीय 30 शैय्या जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पुरानी शिवपुरी के अधीक्षक (एम.एस.) डॉ.विपिन सिंह तोमर द्वारा आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग शिविर का लाभ लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी श्री आर.के.पचौरी द्वारा की जाएगी। |

0 टिप्पणियाँ