Music

BRACKING

Loading...

जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु परीक्षा अब 26 जून को - 

जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु परीक्षा अब 26 जून को 

शिवपुरी | 22-जून-2019 सुपर 100 तथा उत्कृष्ट उमावि की कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों हेतु प्रवेश परीक्षा अब 26 जून 2019 को दो पालियों प्रातः 09 बजे से 11.30 बजे तक एवं दोपहर 02 बजे से 04.30 बजे तक शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल कोर्ट रोड शिवपुरी में आयोजित की जाएगी।
    कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 09 बजे से 11.30 बजे तक आर्टस एवं गणित संकाय के आवेदकों तथा द्वितीय पाली दोपहर 02 बजे से 04.30 बजे तक कामर्स एवं बायोलाजी संकाय के आवेदकों की परीक्षा होगी। प्रथम पाली में कुल 375 आवेदक शामिल होगें। जिसमें गणित संकाय के 345 एवं आर्टस के 30 आवेदक होंगे तथा दूसरी पाली में कुल 204 आवेदक परीक्षा में शामिल होंगे। जिसमें विज्ञान संकाय के 111 तथा कोमर्स संकाय के 93 आवेदक परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों पालियों में कुल 579 आवेदक प्रवेश परीक्षा में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रवेश परीक्षा पूर्व में 23 जून को शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र.1 शिवपुरी में आयोजित की जानी थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ