Music

BRACKING

Loading...

नालियाें की सफाई नहीं कराई, एक घंटे में 36 मिमी. बारिश से कई जगह पानी भरा, सड़कों पर आई गंदगी


1
2
3
4

नालियाें की सफाई नहीं कराई, एक घंटे में 36 मिमी. बारिश से कई जगह पानी भरा, सड़कों पर आई गंदगीमानसून ने दक्षिण मध्यप्रदेश के जिलों में सोमवार से आमद दर्ज करा दी है। शिवपुरी जिले तक आने में मानसून को अभी दो से...


मानसून ने दक्षिण मध्यप्रदेश के जिलों में सोमवार से आमद दर्ज करा दी है। शिवपुरी जिले तक आने में मानसून को अभी दो से तीन दिन का वक्त लग जाएगा। इससे पहले मंगलवार को शिवपुरी शहर में एक घंटे तेज बारिश हुई। प्री-मानसून की यह दूसरी दफा अच्छी बारिश हुई है। एक घंटे के भीतर 1.41 इंच (36 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। तेज बारिश के चलते शहर में नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। सफाई नहीं होने से पहले से चौक पड़ी नालियों से पानी नहीं निकल सका। हालात यह रहे कि शहर में जगह-जगह पानी भर गया और लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नालियों में समाई गंदगी पानी के साथ बहकर सड़कों पर आ गई। नगर पालिका की सफाई व्यवस्था से लोगों में गुस्सा है। 

जानकारी के अनुसार दक्षिण मध्यप्रदेश के जिलों में मानसून की दस्तक के साथ शिवपुरी जिले में बादल छा गए। मंगलवार की दोपहर 3.30 बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला शाम 4.30 बजे तक चला। इस दौरान 36 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। बादल छंटने के साथ लोग सड़कों पर आए तो जगह जगह पानी भर गया। जिससे लोगों को आने जाने में काफी तकलीफ होती रही। सफाई के अभाव में चौक नालियों के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सफाई के नाम पर नगर पालिका शिवपुरी में 380 से ज्यादा का स्टाफ है। इसके बाद भी नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। चौपट पड़ी सफाई को लेकर खुद प्रभारी मंत्री भारी नाराज हैं। 

शिवपुरी शहर में प्री-मानसून की दूसरी दफा अच्छी बारिश हुई, मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन बाद आएगा मानसून 
श्रीराम कॉलोनी के बाहर स्थित दुकानों में भरा पानी। 

श्रीराम कॉलोनी व कलेक्टर बंगला रोड, नाली पर स्थाई कब्जा होने से पानी भरा 

स्थिति 
: एक व्यक्ति ने नाली पर कब्जा कर लिया है। साथ ही नाली की सफाई नहीं होने से चौक पड़ी है। एक घंटे की बारिश के बाद पानी नहीं निकल पाने से एकी जगह भर गया। श्रीराम कॉलोनी में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जबकि कलेक्टर बंगला रोड पर भी पानी भर गया। कलेक्टर यहीं से दफ्तर-आती जाती हैं। नगर पालिका ने नाली से स्थाई अतिक्रमण नहीं हटाया जिससे जल भराव के हालात बन गए हैं। घुटनों के नीचे तक पानी भर गया। 

राजेश्वरी रोड़ पर दुकानों के आगे भरा पानी। 

तात्याटोपे समाधि के सामने, नालियां चोक होने से सड़क पर पानी भरा 

स्थिति 
: नगर पालिका ने नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया। आज जैसे ही तेज बारिश हुई और चौक नालियों से पानी नहीं निकला। देखते ही देखते सड़क पर पानी भर गया। पैदल आने जाने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना मुश्किल हो रहा है। जबकि शहर की यह सबसे व्ययस्तम मार्ग है। नालियां चौड़ी बनवा दी हैं, लेकिन सफाई के नाम पर किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया है। यदि चौक नालियों की सफाई नहीं कराई तो यहां हर बार बरसात में पानी भरता रहेगा। 

नवाब साहब रोड पर सड़क पर बहता पानी और गंदगी। 

नवाब साहब रोड की नालियों में गंदगी साफ नहीं हुई तो सड़क पर भी आई 

स्थिति 
: नवाब साहब रोड पर डामरीकरण के साथ चौड़ी नालियां बनाईं हैं। नालियों को ढक दिया है, लेकिन जगह-जगह खुली नालियों में कचरा भर गया। पहले से चौक नालियों की सफाई पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजा यह हुआ कि अजाक थाना परिसर में काफी पानी भर गया। नालियों से पानी फूटकर सड़क पर बहता नजर आया। इसी तरह नगर पालिका कार्यालय के पास चौड़ी नालियों में पेड़ों व पॉलीथिन कचरा जगह-जगह इकट्ठा हो गया। पानी नाली की जगह सड़क पर बहता नजर आया। 

उमस से राहत, दिन का पारा 6 डिग्री चढ़ा 
मंगलवार को हुई बारिश से शिवपुरी शहर में लोगों को उसम से कुछ हद तक राहत मिली है। 18 जून को बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। 20 जून को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री रह गया। 25 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया है। दिन के तापमान में 6 डिग्री का उछाल आया है। हालांकि मंगलवार की बरसात के बाद बुधवार को तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ