Music

BRACKING

Loading...

मड़ीखेड़ा की लाइन दो जगह फूटी, हजारों लीटर व्यर्थ बह रहा पानी

शहर में एक तरफ लोग पानी के लिए परेशान हैं। उन्हें रात दिन भागदौड़ के बावजूद भी पानी नहीं मिल पा रहा तो दूसरी ओर नपा के जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कई जगह पानी की लाइन फूटी है और हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है। शहर के कोर्ट रोड स्थित नाले में मड़ीखेड़ा से सप्लाई की जा रही है। लाइन फूट जाने के चलते पानी नाले में बह रहा है। दूसरी ओर टौंगरा रोड बिग सिनेमा के समीप भी लाइन फूट जाने से हजारों लीटर पानी बेकार बह रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 10 दिनों से लाइन फूटी पड़ी है, लेकिन शिकायत करने के बावजूद लाइन को दुरुस्त करने अब तक कोई नहीं आया है। बिग सिनेमा के समीप फूटी लाइन का पानी एक मैदान में भर गया है। लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह वह इलाका है, जहां इस इलाके में जलसंकट के हालात रहे बाद में पुरानी लाइन को फतेहपुर संपवेल से जोड़ा गया। फतेहपुर संपवेल को मड़ीखेड़ा के पानी से भरा जाता है, इससे टोंगरा रोड पर पानी की सप्लाई होती है। इधर कोर्ट रोड पर मोहन मेडिकल के समीप स्थित नाले में लाइन फूट जाने से प्रेशर के साथ पानी बह रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ