कलेक्टर श्री अजय गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले के शिक्षित युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के विषय पर चर्चा की। कौशल विकास में जिले की आईटीआई एवं कुशल युवाओं को रोजगार दिलाने में जिला उद्योग केन्द्र व्यापार केन्द्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस त्रैमास (अपैल, मई, एवं जून) के लिए जिले को 400 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कलेक्टर ने संबंधितों को निर्देशित किया है कि भोपाल, मंडीदीप, देवास एवं इंदौर में बड़े उद्योग केन्द्रों/कारखानों में जिले की आईटीआई से प्रशिक्षण ले चुके युवआओं को रोजगार दिलाने के प्रयास करें।

0 टिप्पणियाँ