Music

BRACKING

Loading...

लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें


   कलेक्टर श्री तरूण पिथौडे द्वारा बैरसिया तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। तहसील कार्यालय के अंतर्गत बैरसिया एवं हर्राखेडा वृत्तों के न्यायालय के पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता पर निराकृत करने के निर्देश दिये गये।  
   कलेक्टर द्वारा सिटीजन फर्स्ट के आधार पर शासकीय कार्य सर्वप्रथम संपादित करने के निर्देश दिये गये है, शासकीय कार्य हेतु कार्यालय परिसर में न्यायालयीन कार्य सहित अन्य सभी कार्य सिटीजन फर्स्‍ट को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिये गये। इस आशय के फलेक्स तहसील परिसर में लगाये जाने के निर्देश दिये  गये। साथ ही कलेक्टर द्वारा कार्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने हेतु खाली एरिया में मियावाकी फारेस्ट लगाने के लिये जगह चिन्हित कर वन विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये गये।  
   लोक सेवा केन्द्र के मैनेजर को हिदायत दी गई कि  हर हाल में चार दिवस में नकल जारी हो जाना चाहिए एवं अभिभाषकगण को बैठने की समुचित व्यवस्‍था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर द्वारा लोक सेवा केन्‍द्र का निरीक्षण भी किया गया।  कार्यालय परिसर/पब्लिक स्पेस में बीड़ी, सिगरेट, पान, गुटखा आदि पूर्णत:  प्रतिबंधित करने के निर्देश दिये गये। 
   कलेक्टर द्वारा प्रशासन जनता के द्वार पहल प्रारंभ करते हुये प्रत्येक मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई करने के निर्देश के अनुरूप विगत दिनों बैरसिया ब्लाक के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित कराई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ