Music

BRACKING

Loading...

ग्रीन भोपाल- शीतल भोपाल – नागरिकों में उत्साह


   नागरिकों की हरा भोपाल - शीतल भोपाल अभियान में बढ़ती सामाजिक सहभागिता के चलते अब पौधे ऑनलाईन भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। कमिश्नर श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव ने आज अभियान की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 
    बैठक में तय किया गया है कि नागरिक पौधों का मांग पत्र अब वन मंडल अधिकारी खेल परिसर 74 बंगला भोपाल, नजदीकी सांची मिल्क पार्लर और नगर निगम के डोर टू डोर कचरा वाहन के कर्मचारियों के पास जमा कर सकते हैं। नागरिकों के उत्साह को देखते हुए अब एक वेबसाइट भी तैयार की गई है। www.greenbhopalcoolbhopal.in पर कोई भी व्यक्ति मांग पत्र डाउनलोड कर अपनी पसंद और जरूरत के पौधे को मांगपत्र में भरकर सम्मिट कर सकेंगे।  
    कमिश्नर ने नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि उक्त के अलावा उनका अमला रहवासियों को शीघ्र ही मांग पत्र उपलब्ध कराए और उन्हें वापस भी प्राप्त करे जिससे समयबद्ध कार्यक्रम अनुसार नागरिकों को पौधे उपलब्ध कराए जा सकें। 
    अभियान के लिए जल्दी ही एक मोबाइल एप भी प्रारंभ किया जाएगा। इस एप पर लोगों को सभी तरह की सलाह के साथ ही पौधों की ऑनलाईन मॉनीटरिंग आदि की व्यवस्था भी रहेगी।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ