1 जवाब
रचना (Rachna Gupta), Home maker
दुनिया अजब गजब है! रहस्यमई!! दूसरी दुनिया के दरवाजे भी ऐसे ही रहस्यमई चिन्ह हैं , जिनके बारे में कई तरह के अनुमान लगाए जाते हैं। कुछ प्रसिद्ध स्थल जिन्हें दूसरी दुनिया के प्रवेश द्वार के तौर पर देखा जाता है इस प्रकार हैं:
Stull cemetery:
इसे नर्क का दरवाजा कहा जाता है माना जाता है। माना जाता है कि यहां चुड़ैलें प्रार्थना करती हैं कि नर्क के दरवाजे खुलें और वहां से भूत और प्रेतों का इस दुनिया में प्रवेश हो। यह एक कब्रिस्तान है जिसके बारे में कई तरह की रहस्यमई कहानियां प्रचलित हैं।
सूर्य देव का दरवाजा (गेट ऑफ द सन) :
गेट ऑफ द सन एक स्टोन आर्ट है जिसका निर्माण बोलीविया की प्राचीन तिवानकु संस्कृति द्वारा हुआ है। इस पर रहस्यमई शिलालेख अंकित हैं। इन्हें खगोलीय, ज्योतिष महत्व का माना जाता है। माना जाता है कि यह दरवाजा दूसरी दुनिया में प्रवेश का माध्यम है।
Stone Henge, इंग्लैंड:
यह 5000 साल से भी पहले की इमारत है, इन्हें ऊर्जा केंद्र माना जाता है। कहा जाता है कि इनका कोई रहस्यमई महत्व है। 1971 में एक भयानक तूफान के बाद एक बिजली चमकी और बहुत सारे लोगों का समूह इसके पास से गायब हो गया, जबकि उनका सामान वहीं का वहीं पड़ा रह गया था।
Houska castle, चेक रिपब्लिक :
यहां एक ऐसा गड्ढा है जिसकी गहराई आज तक नहीं नापी जा सकी। कहते हैं यह सीधा नरक को लेकर जाता है, इसे लेकर एक कहानी प्रसिद्ध है कि एक बार इसमें प्रवेश पाकर एक व्यक्ति कुछ ही सेकंड में वापस आया, लेकिन अपनी उम्र से बहुत अधिक हो चुका था। आज भी यहां कोई जाने की हिम्मत नहीं करता।
Pluto’s Gate: (तुर्की)
कहा जाता है कि इस प्रकार का दरवाजा है जिसे किसी खास तरह की मैटल डिस्क यानि चक्र से खोला जा सकता है। कहते हैं इस एक पादरी ने इसे खोलने की कोशिश की थी। चमत्कारी रोशनी ने उसे खींच लिया और वह दूसरी दुनिया में प्रवेश कर गया। बाद में उसे कभी नहीं देखा गया। यह भी कहा जाता है कि इसके अंदर से जहरीली गैस निकलती रहती है जिसके कारण इसके पास कोई नहीं जाता।
Hayu Marca, Peru:
इसका अर्थ ही गेट ऑफ गॉड है, इसके केंद्र में एक छोटा सा दरवाजा है। यह एक लोकल गाइड द्वारा खोजी गई जगह है। हयू ब्रांड जो कि पेरु में है, के पास खोजी गई। कहते हैं इसका छोटा सा प्रवेशद्वार देवताओं द्वारा प्रयोग किया जाता है
सुमेरियन गेट :
सुमेरियन गेट के शिलालेख बताते हैं कि उनके पूर्वजों के पास ऐसी शक्तियां थी इससे वे दूसरी दुनिया में आते जाते थे। शिलालेख में दूसरी दुनिया के दरवाजों की तस्वीरें हैं, जिसे आज तक ढूंढा नहीं जा सका। लोग मानते हैं कि एक दरवाजा है, जिससे उनके पूर्वज दूसरी दुनिया में आते जाते हैं। लेकिन वह दरवाजा समुंदर के अंदर गुम हो गया है, जिसे आज तक खोजा नहीं जा सका।
Hioa Baciu Forest:
( रोमानिया) यह जंगल बहुत रहस्यमई है, जिसके बारे में तरह-तरह की कहानियां प्रचलित हैं। कहा जाता है यहां कई तरह की चमकदार चीजें दिखाई देती रहती हैं, जो गायब हो जाती हैं। लोग यहां से गायब हो जाते हैं। यह जंगल के साथ बहुत सी रहस्यमई और रोमांचक कहानियां जुड़ी हुई हैं, लेकिन यहां जाने का हिम्मत कोई नहीं करता।
0 टिप्पणियाँ