Music

BRACKING

Loading...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान को चेतावनी देते हुए कहा – आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे वर्ना उसे टूटने से कोई नहीं बचा सकता



  एंटी करप्शन न्यूज़,

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्‍तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे वरना उसे टूटने से कोई नहीं रोक सकता। डयूटी के दौरान शहीद एक सौ 22 सैनिकों के परिवार के लिए सूरत में आयोजित कार्यक्रम में उन्‍होंने पाकिस्‍तान को चेतावनी दी कि यदि उसने नियंत्रण रेखा से घुसपैठ कराई तो भारतीय सेना तैयार है और वह घुसपैठियों को वापस नहीं जाने देगी।
पाकिस्‍तान जिस तरीके से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, यह आतंकवाद को बढ़ावा देना वह रोके, नहीं तो इस हकीकत को कोई टाल नहीं सकता है कि पाकिस्‍तान के और अधिक टुकड़े होकर रहेंगे।

रक्षामंत्री ने कहा कि पाकिस्‍तान जम्‍मू-कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के भारत के फैसले को बर्दाश्‍त नहीं कर पा रहा। उसने इस मुद्दे को लेकर संयुक्‍त राष्‍ट्र को भी गुमराह करने की कोशिश की है। लेकिन अंतर्राष्‍ट्रीय समुदाय को पाकिस्‍तान की बातों पर भरोसा नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत में आजादी के बाद से अल्‍पसंख्‍यकों की आबादी बढ़ी है जबकि पाकिस्‍तान में सिखों, बौद्धों और अन्‍य अल्‍पसंख्‍यकों के खिलाफ मानवाधिकार उल्‍लंघन जारी है। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत में अल्‍पसंख्‍यक सुरक्षित थे, हैं और रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ