जिला स्तरीय वृहद पोषण सभा का आयोजन आज
-
शिवपुरी | 15-सितम्बर-2019 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों, किशोर बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य पोषण, बच्चों में ठिगनापन, अल्प पोषण, खून की कमी तथा जन्म के वक्त कम वजन वाले शिशुओं की संख्या में कमी लाने के लिए 01 सितम्बर से 30 सितम्बर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।
पोषण माह में प्रत्येक स्तर पर समुदाय की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने तथा पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए 16 सितम्बर को दोपहर 01 बजे से जिला मुख्यालय स्थित मानस भवन गांधी पार्क में वृहद पोषण सभा का आयोजन किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ