*जितेन्द्र तिवारी & एकांश पटेल.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा*
*(कथावाचक पं.बिनोद कुमार दुबे जी होंगे)*
*✍बिर्रा:-मां चंडी की पावनधरा बिर्रा में श्री बमभोले लीलामंडली के पास सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 2 फरवरी से आयोजित की गई है। कथावाचक आचार्य पं श्री बिनोद कुमार दुबे (सिलादेही) होंगे। कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।2 फरवरी भब्य कलशयात्रा ग्राम भ्रमण,3 को परीक्षित जन्म कथा, 4 को ध्रुव चरित्र,जडभरत चरित्र कथा, 5 को वामन अवतार,श्रीराम -श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,6 को बाललीला-माखनचोर-गोवर्धन पूजा,7 को श्रीकृष्ण-रूख्मणी विवाहोत्सव,8 को श्री सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष,कथा विश्राम,चढोत्री तथा 9 फरवरी को गीता पाठ-तुलसीवर्षा, यज्ञ-हवन-पूर्णाहुति-सहस्त्रधारा ब्राह्मण भोज के साथ सम्पन्न होगा। प्रतिदिन रात्रि में 8 बजे से 12 बजे तक रामायण-किर्तन-भजन का आयोजन किया जाएगा जिसमें आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आयोजन को लेकर श्रीबमभोले लीलामंडली मुहल्ला व समस्त ग्रामवासी बिर्रा जुटे हुए हैं।*
0 टिप्पणियाँ