Music

BRACKING

Loading...

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ नहीं भरने दिया गया नामांकन, हाईकोर्ट पहुंचे 11 उम्मीदवार

Image result for arvind kejriwal images
नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के खिलाफ नई दिल्ली से विधानसभा चुनाव लड़ने की कोशिश करने वाले 11 उम्मीदवारों की याचिका पर सुनवाई करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट तैयार हो गया है. मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी. 
11 उम्मीदवारों के वकील ने इस केस को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने मेंशन किया था जिसके बाद कोर्ट ने इसपर सुनवाई के लिए मंगलवार का दिन तय किया.
आपको बता दें कि 11 उम्मीदवारों ने याचिका में चुनाव आयोग के अधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्हें नामांकन नहीं करने दिया गया. जबकि उनके पास टोकन भी था. उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि नामांकन करने को लेकर उन्होंने 20 जनवरी और 21 जनवरी को प्रयास किया था लेकिन रिटरिंग ऑफिसर ने इनकार कर दिया. 
याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट से गुहार लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग को निर्देश दिए जाएं कि उन्हें नामांकन करने दिया जाए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ