![]() |
खुद को डॉक्टर बताया, 7 साल तक प्यार जताया
भोपाल क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार अजय गालर ने फेसबुक पर दिल्ली निवासी लड़की को फ्रेन्ड रिक्वेस्ट जून 2012 में भेजी थी। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने पर अजय ने खुद को अनमैरिड और डॉक्टर बताया। उसने लड़की को बताया कि वो एम्स में नौकरी करता है। उसकी पोस्टिंग पहले दिल्ली, जयपुर में थी। वर्तमान में वो एम्स भोपाल में पोस्टेड है। अजय ने एफबी पर अपनी फोटो के स्थान पर दूसरे हेण्डसम लड़के की फोटो लगायी थी। धीरे-धीरे युवती से चेटिंग करके इमोशनल ब्लेकमेल किया तथा पारिवारिक परेशानी बताकर 2017 से 2019 के बीच करीब 30 लाख रूपए ले लिए
वॉइस चेंजिंग ऐप से लड़की को भ्रमित किया
डिप्रेशन के बाद काउंसलिंग के दौरान पूरी कहानी सामने आई
धीरे-धीरे आरोपी ने लड़की से 30 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उसने लड़की से दूरी बना ली। जब आरोपी ने लड़की से दूरी बना ली तो वो डिप्रेशन में आ गई। परिवार द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपने एफबी फ्रेंड की पूरी करतूत बता दी। युवती के पिता (दिल्ली में दो फैक्ट्रियों के मालिक) उसे साथ लेकर भोपाल आए तथा क्राइम ब्रांच में सूचना दी
आरोपी महिला कल्याण के लिए एनजीओ चलाता है
योजना के तहत आरोपी को डीबी मॉल बुलाकर लड़की से बातचीत कराई गई। इसी दौरान क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी को गिऱफ्तार कर लिया। अजय ने आरकेडीएफ कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन से बीई की है। आरोपी द्वारा महिला कल्याण से संबंधित एक एनजीओ भी संचालित किया जाता है
0 टिप्पणियाँ