Music

BRACKING

Loading...

डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल ने किया पद का दुरूपयोगअतिक्रमण के नाम पर गरीबों की छीनी रोजी रोटी-प्रभारी

*डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल ने किया पद का दुरूपयोग**अतिक्रमण के नाम पर गरीबों की छीनी रोजी रोटी-प्रभारी मत्री की पत्रकार बार्ता*
शिवपुरी-कल प्रभारी मंत्री प्रदुभ्नसिंह तोमर ने सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय पर पत्रकार बार्ता में माफियाओँ पर मध्य प्रदेश में की गई कार्यवाहियां गिनानी शुरू कीं तो कई मीडिया कर्मियों ने लगभग एकसाथ तीखे अन्दाज में प्रभारी मन्त्री के सामने शिबपुरी में भूमाफिया और अतिक्रमण के खिलाफ की गई भेदभाव पूर्ण कार्यवाही के लिये डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल को कटघरे में खड़ा करते हुये सवाल दागा कि मनोज गरवाल ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुये अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ गरीबों की रोजी-रोटी छीनने का काम किया है और जो लोग रोज कमाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे उनका धंधा बंद करवा दिया और जहां गरीबों से ऊपर के व्यक्ति की बात आई तो गरवाल अधिकतर मामलों में अस्थायी अतिक्रमण तक हटवाने में टाँय-टाँय फिस्स नजर आये प्रभारी मंत्री ने इस मामले को गभीरता से लेते हुये गरीबों के साथ न्याय और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की बात पत्रकार बार्ता में कही, बाद में कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हाथ ठेला और रोज कमाने बाले गरीबों को पहले उचित जगह दी जाये ताकि उनकी रोजी-रोटी बंद न हो उसके बाद कहीं से उन्हें हटायें। प्रभारी मंत्री द्वारा गरीब रोज कमाने बालों के प्रति मानवीयता की कार्यवाही को लोगों ने सराहा है और डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल कि खिलाफ क्या कार्यवाही प्रभारी मंत्री ने की है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ