दुःखी परिवारों के लिए संबल बन रही है सरकार की योजनाएं "खुशियों की दास्तां" |
- |
शिवपुरी | 13-जनवरी-2020 |
पोहरी विकासखंड के गांव सिलपई निवासी सरोज प्रजापति के पति का कुछ समय पहले देहांत हो गया है। उसके पति ही काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बच्चों की जिम्मेदारी अब सरोज पर ही है। वह शासन से किसी प्रकार की आर्थिक मदद चाहती थी। उन्होंने आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया और राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत सरोज प्रजापति को 20 हजार रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की गई है। सरोज प्रजापति ने बताया कि जब उन्हें आर्थिक मदद की बहुत जरूरत थी। उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया। सभी ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनकी बात को सुना और आर्थिक मदद के लिए राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के बारे में बताया। उन्होंने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध करा दिए और उन्हें आर्थिक मदद मिल गयी है। उनका कहना है कि जरूरत के समय छोटी सी मदद भी बड़ा सहारा बन जाती है और उस समय की जरूरत को पूरा करती है। किसी रिश्तेदार साहूकार से कर्ज मांगने की बजाय उन्होंने सरकारी मदद लेना उचित समझा और उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। उन्हें बहुत जल्द मदद भी मिल गई। इसके लिए वह शासन प्रशासन की आभारी हैं |
0 टिप्पणियाँ