*जितेन्द्र तिवारी & एकांश पटेल.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा*
*(पूज्या प्राची देवी के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भटगांव में आज रूख्मणी मंगल विवाहोत्सव)*
*✍ बलौदा बाजार जिले के नगर पंचायत भटगांव में 8 जनवरी 2020 से कलशयात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह महायज्ञ का शुभारंभ हुआ है।व्यासपीठ पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचिका पूज्या प्राची देवी जी के मुखारविंद से हो रहा है। कथा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। 8 जनवरी को प्रातः भव्य शोभा यात्रा ( कलश यात्रा) तथा दोपहर 2:00 बजे से हो रहा।12 जनवरी को श्री कृष्णा जन्मोत्सव की कथा में व्यासपीठ से पूज्या प्राची देवी ने कहा कि भगवान का जन्म सर्व कल्याण के लिए होता है और श्रीमद्भागवत भगवान का साक्षात स्वरूप है। उन्होंने श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं,गोवर्धन पूजन कथा का विस्तार से वर्णन किया।13 जनवरी को रास लीला,कंस वध, उद्धव चरित्र,रुक्मणी विवाह ,14 जनवरी को सुदामा चरित्र,दत्तात्रेय आख्यान, परीक्षित मोक्ष,तुलसी वर्षा,हवन, सहस्त्रधारा स्नान के साथ संपन्न होगा। आयोजन को लेकर श्रीमती जानकी जायसवाल - नारायण जायसवाल, दिलेश्वर जायसवाल ,लाला जायसवाल ,इंद्रजीत (राजा) जायसवाल प्रतीक्षा में आतुर डाक्टर देवप्रसाद इजारदार-श्रीमती गुलाब बाई इजारदार फर्म -आर-वन मॉडल इलेक्ट्रिकल्स नगर पंचायत भटगांव,प्राची देवी भारत परिवार भटगांव-बिर्रा एवं समस्त श्रद्धालुजन जुटे हुए हैं। उक्त पावन अवसर पर आप सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधारकर कथा अमृत का रसपान कर पुण्य लाभ प्राप्त करने हेतु आप सभी सादर आमंत्रित हैं।*
0 टिप्पणियाँ