*एकांश पटेल & जितेंद्र तिवारी.... खबर ए प्रेस क्लब बिर्रा 9669803702*
बिर्रा:- जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल, बिर्रा में आज दिनांक 26.01.2020को गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम ध्वजारोहण *पंडित गीता प्रसाद तिवारी* (सेवानिवृत्त शिक्षक)के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, ध्वजारोहण के पश्चात बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, इसी बीच *पंडित गीता प्रसाद तिवारी* नें बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए अपने उद्बोधन में विभिन्न महापुरुषों के बारे में बच्चों को याद दिलाते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवम् संस्था के उत्तरोत्तर विकास की कामना किया।


0 टिप्पणियाँ