Music

BRACKING

Loading...

आबकारी विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में की कार्यवाही -

आबकारी विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में की कार्यवाही 

खरगौन | 13-फरवरी-2020
  जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत गत बुधवार को सनावद, बड़वाह व महेश्वर वृत्त के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। सहायक आयुक्त पराक्रमसिंह चंद्रावत ने बताया कि तीनों वृत्तों के आबकारी विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम कातोरा, झिरवार तालाब के पास एवं लोधी में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क व च के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में अलग-अलग स्थानों से 14 पाव देशी मदिरा, 62 लीटर हाथभट्टी मदिरा कुल मात्रा 64.52 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की। वहीं लगभग 1800 किलोग्राम महुआ लहान मौके पर विधिवत सैंपल लेकर नष्ट किया गया। जब्त की गई सामग्रियों की कीमत 1 लाख रूपए है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ