Music

BRACKING

Loading...

ट्रैक्टर -ट्रॉली के भाड़े ने कराया विवाद, युवक की हत्या

डबरा. गन्ने के खेत में एक युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना गुरुवार की दोपहर की है। मामला भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम बामरौल का है। पुलिस ने आठ के खिलाफ हत्या और बलवा की धारा समेत मामला दर्ज कर लिया है। ट्रॉली के भाड़े के विवाद को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उम्मेद उर्फ छोटू रावत (२५) पुत्र नंद किशोर निवासी ग्राम बामरोल गांव में किसी गन्ने के खेत में गया था इसी दौरान आठ लोगों ने पुराना भाड़ा किराया के विवाद पर गोली मार दी। बताया है कि कंजरों पर ट्रैक्टर ट्रॉली के भाड़े का किराया निकल रहा था और काफी समय से विवाद चला आ रहा था। इसी बात पर गुरुवार को विवाद हुआ और जिसके चलते चकमियापुर निवासी आठ लोगों ने बंदूक से गोली मार दी।
जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पीएम के लिए बॉडी को डेड हाउस भिजवाया। बेटू उर्फ लंगड़ा कंजर, जड्डा कंजर, गूंगा कंजर, दुन्ना कंजर, बसंत कंजर, मनोज कंजर, मनोज कंजर का लडक़ा, और डम्पू कंजर निवासी चकमियापुर के खिलाफ बलवा और हत्या का मामला दर्ज किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ