Music

BRACKING

Loading...

HIV की दवा से निकला कोरोना वायरस का तोड़, सिर्फ 48 घंटों में हो जायेंगे ठीक


एंटी करप्शन न्यूज़
दिल्ली। चीन से फैले कोरोनावायरस ने दुनियाभर में कहर मचा रखा है। अमेरिकी में 9 और भारत में 2 मामलों समेत अब तक दुनिया भर के 24 देश इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इस संकट को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी करार दिया है। इस वायरस से दुनिया भर में अब तक 17,387 लोग बीमार हो चुके हैं। जिनमें से अकेले चीन में 17,205 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। 
हालांकि इस बीच थाईलैंड ने डॉक्टरों ने दावा किया है कि उन्होंने कुछ दवाओं को मिलाकर एक नई दवा बनाई है, जो कोरना वायरस से पीड़ित मरीजों को 48 घंटे में ठीक कर देगी। इस बारे में थाईलैंड के डॉक्टर क्रिएनसाक अतिपॉर्नवानिच ने बताया कि उन्हें इस दवा को 71 साल की एक महिला मरीज पर इस्तेमाल करके देखा गया है।
नई दवा से महिला 12 घंटे में बिस्तर से उठ कर बैठ गयी, वहीं 48 घंटों में ठीक हो गयी। बताया गया कि हिल भी न सकने की हालत में महिला थी, लेकिन अब वह 90 फीसदी तक सेहतमंद हो गयी है। डॉक्टरों का दावा है कि कुछ ही दिन में महिला को पूरी तरीके से ठीक होने के बाद घर भी भेज दिया जाएगा।
डॉक्टर ने बताया कि हमने इस दवा को एंटी-फ्लू ड्रग ओसेल्टामिविर को लोपिनाविर और रिटोनाविर से मिलाकर तैयार किया।  Coronavirus में यह दवा बेहद कारगर साबित हुई है। थाईलैंड के डॉक्टर ने कहा कि अब इसे और कारगार बनाने के लिए हम लैब में परीक्षण कर रहे हैं। 
जानकारी के मुताबिक़, HIV के इलाज के लिए उपयोग में लाइ जाने वाले दवाई लोपिनाविर और रिटोनाविर का कोरोना वायरस के इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसे अन्य दवाइयों के साथ मिला कर नई दवा बनाई गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ