Music

BRACKING

Loading...

फोरलेन बायपास पर मदन प्रजापति को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत |


शिवुपरी। शहर के नौहरीकलां गांव के पास फोरलेन बायपास रोड पर अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। मंगलवार को मदन 26 पुत्र रमेश प्रजापति निवासी बाबू क्वार्टर कमलागंज को फोरलेन बायपास पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

नौहरीकलां निवासी कमर सिंह रावत ने पुलिस को मामले की सूचना दी। कमर सिंह दिशा मैदान के लिए जा रहा था, तभी फोरलेन बायपास पर लाश पड़ी देखी। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। होली के दिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। दूसरे दिन मृतक की पहचान मदन प्रजापति के रूप में हुई है। मदन फोरलेन बायपास पर कैसे पहुंचा,परिजन कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ