Music

BRACKING

Loading...

जैजैपुर के ग्राम पंचायत नगारीडीह में उचित मूल्य की दुकान में राशन वितरण में धाँधली


- जैजैपुर के ग्राम पंचायत नगारीडीह मे स्व सहायता समूह द्वारा संचालित उचित  मूल्य की दुकान मे खाद्य सामाग्री का वितरण किया गया जिसमें पहले  एक माह  का चाँवल  दिया  जा रहा था तो ग्रामीण जनताओं के कहने  पर दो -दो माह का देना प्रारंभ  किया गया  तो कुछ  लोगों को राशन मिला और लगभग 40-45 घर को राशन कार्ड  के  आधार पर राशन  नही दिये है और कहा गया  कि  चाँवल  समाप्त हो गया  ऐसा कहकर  वापस  भेज दिया गया जिसके संबंध में  सरपंच श्रीमती ज्योति यादव से बात करने पर पता चला कि मुझे  जानकारी  नहीं  है व राशन वितरण करने वालो के घर जाना  हुआ तो वे उपलब्ध  नहीं  हुए जिसमें नाथू राम लहरे राजकुमार लहरे का नाम शामिल हैं जो  लोग राशन  वितरण  करते। है जिससे कि लाकडाउन के चलते कोई काम भी नहीं चल रहा है कि वहां काम करके  राशन खरीद सके  इस  तरह से वे सभी को चाँवल नहीं मिल रहा है जिसके कारण वे भूखे रहने पर मजबूर हो   गए हैं और बताये कि यहा पर मिट्टी का तेल सालो  हो गए मिलता  ही नहीं है और बताये कि यहां की चाँवल मिट्टी  का तेल को बाहर  ही बाहर  बेच दिया जाता है इन सभी के बारे में गांव में उपस्थित लोगों के द्वारा अनुरोध किया गया कि हम गरीब जनताओं को समय पर राशन दिया जाये ऐसा शासन से अपेक्षा रत है जिसमें गांव की महिलायें उपस्थित हुए मुन्ना बाई इतवारा  बाई पुषमति नारंग  मालती प्रमीला पुनीबाई  निराला अनुराधा देवी कलाराम निराला अधनमती शिवकुमारी  तारा बाई बुधवारा  तिहारीन बाई राजेश कुमार  लता निराला संजीव निराला इन सभी का मांग  है कि हमें  समय  पर खाद्य सामाग्री दिलाई जाये इस कहाँ गया कि हम अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं फिर भी  ध्यान नहीं  दिया गया है तो हम चाहते हैं कि समय पर चाँवल  मिट्टी  का तेल दिलाया जाय।
GGK24
मोतीलाल कश्यप
जैजैपुर रिपोर्टर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ