Music

BRACKING

Loading...

BOLLYWOOD: सोनाक्षी सिन्हा सहित कई स्टार किड्स सोशल मीडिया छोड़कर भाग रहे हैं

Sonakshi Sinha Deactivates Twitter After Being Trolled On Nepotism ...

 मुंबई। बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा सहित नेपोटिज्म के कारण बॉलीवुड में जमे कई सारे स्टार किड्स अब सोशल मीडिया छोड़कर भागने लगे हैं क्योंकि जिस सोशल मीडिया पर लोग उनकी दीवानगी बयां करते थे सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उसी सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका बायकाट किया जा रहा है। 

दरअसल इन दिनों ट्विटर एक ऐसा सोशल मीडिया प्रोफाइल है जिसमें ना केवल बॉलीवुड के काले चेहरे को दिखाया जा रहा है बल्कि कई अलग-अलग तरह के हैशटेग टॉप पर ट्रेंड कर रहे हैं। बताने की जरूरत नहीं कि स्टार किड्स के लिए यह बिल्कुल नया है। क्योंकि उन्होंने लाइफ में कभी संघर्ष नहीं किया। सोनाक्षी सिन्हा के अलावा करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने टि्वटर अकाउंट बंद करते हुए उसे नफरत का अड्डा बताया है। मजेदार बात यह है कि बॉलीवुड स्टार्स की मंडी इंस्टाग्राम पर लगती है, ट्विटर उनके लिए कभी प्रायोरिटी पर नहीं था। 

सरल शब्दों में समझिए इन दिनों चल क्या रहा है 

सीधे-साधे से दिखने वाले बिहार के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई भतीजावाद) का मुद्दा गरम हो गया। कंगना रनौत जैसे स्टार ने जब सोशल मीडिया पर आकर सुशांत सिंह को प्रताड़ित किए जाने की बात की तो जैसे कलाई खुलना शुरू हो गई। लोगों को जब पता चला कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म के नाम पर ना केवल अपने परिवार व रिश्तेदार के लोगों को एक मुकाम दिया जाता है बल्कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों को इतना प्रताड़ित किया जाता है कि या तो वह बॉलीवुड छोड़कर वापस चले जाते हैं या फिर....। इसी के बाद से जनता भड़क गई है। जो लोग बॉलीवुड स्टार्स के फोटो अपने बेडरूम में लगाते थे अब वही लोग उनके पोस्टर जला रहे हैं। एक-एक बात सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। मीडिया तो यह लोग चुटकी बजाते ही मैनेज कर लेते थे परंतु सोशल मीडिया मैनेज नहीं हो पा रहा। नतीजा नेपोटिज्म के कारण बॉलीवुड में स्टार बने लोग सोशल मीडिया को ही नेगेटिविटी का अड्डा बताने लगे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ