Music

BRACKING

Loading...

मध्य प्रदेश कोरोना: संक्रमित नागरिकों की संख्या 15000 के पार, 9 जिलों में हालत बेकार

भोपाल। मध्य प्रदेश की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 354 पॉजिटिव मिले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित नागरिकों की संख्या 15,000 से ज्यादा ( 15284) हो गई है। एक्टिव केस की संख्या भी पहली बार 3000 से ज्यादा हो गई है। मध्य प्रदेश के 9 जिलों ( इंदौर, भोपाल, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर और हरदा) में स्थिति चिंताजनक नजर आ रही है क्योंकि यहां पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा पॉजिटिव मिले हैं।


MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 06 JULY 2020 

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 06 जुलाई 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में 9520 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 173 रिजेक्ट हो गए। 9166 सैंपल नेगेटिव लेकिन 354 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में महामारी से पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 15284 हो गई। 9 मरीजों की मौत के साथ मरने वालों की कुल संख्या 617 और 168 मरीजों को डिस्चार्ज के साथ संक्रमण से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 11579 हो गई है। मध्य प्रदेश में आज की तारीख में कोविड-19 महामारी से पीड़ित नागरिकों की कुल संख्या 3088 है।

MP COVID-19 LATEST REPORT की खास बातें 


https://www.anticorruptionews.com/

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ