भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार की सुबह से लेकर शनिवार की सुबह तक रिकॉर्ड बारिश हुई है। भोपाल में 14 साल बाद 24 घंटे में साढ़े 8 इंच से ज्यादा यानि 215.4 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके साथ ही 14 साल बाद अगस्त में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड भी टूट गया है। यहां पर 24 घंटे में 215.4 मिली मीटर बारिश हुई है। इससे पहले भोपाल में 14 अगस्त 2006 को 299 मिमी बारिश हुई थी।
इधर, बड़ा तालाब लबालब भर जाने से पानी वीआईपी रोड पर बहने लगा है। वहीं शनिवार को सुबह पहले भदभदा डैम के एक-एककर छह गेट खोलने पड़ गए। इसके बाद कलियासोत डैम के दो गेट भी खोल गए दिए गए हैं। शहर में भारी बारिश का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि एक ही दिन में छह घंटे के अंदर दोनों बड़े डैम के गेट खोलने पड़ गए।
राजधानी में 24 घंटे से जारी भारी बारिश के चलते भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब लबालब भर गया है। इस कारण सीजन में पहली बार भदभदा डैम के छह गेट और कलियासोत डैम के दो गेट खोल दिए गए हैं। बड़ा तालाब में लगातार आ रहे बैक वाटर और कोलांस नदी का पानी का दबाव लगातार बढ़ने से पानी वीआईपी रोड पर बहने लगा है।
0 टिप्पणियाँ