Music

BRACKING

Loading...

बोरसी में गौटिनदाई मंदिर परिसर में हुई तीज की पूजा-अर्चना


(माताओं-बहनों ने रखी निर्जला उपवास)


बिर्रा- भाद्र शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाने वाला अखंड सौभाग्य की कामना का व्रत हरितालिका (तीजा) की पूजा बोरसी में जय भवानी गौटिनदाई मंदिर परिसर में पं.जितेन्द्र तिवारी बिर्रा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर कथा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह व्रत कथा भगवान शिव-पार्वती के बीच संवाद की कथा है कि किस तरह से माता पार्वती ने कठोर तपस्या करने के बाद भगवान शिव की अर्द्धांगिनी बनीं। उन्होंने बीच-बीच में भजन के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर सरपंच श्रीमती भारती चंद्रा के नेतृत्व में व्रत धारण करने वाली माताएं बहनें उपस्थित रहीं।आयोजन को सफल बनाने सरपंच प्रतिनिधि धन्नू चंद्रा,मनोज,रौशन, राकेश,छतराम,कलशराम सहित जय भवानी गौटिनदाई सेना बोरसी का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ