Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
शंकर व्याख्यानमाला में वसुधैव कुटुंबकम पर गुरू सर्व प्रियानंद का व्याख्यान
शंकर व्याख्यानमाला में वसुधैव कुटुंबकम पर गुरू सर्व प्रियानंद का व्याख्यान
सोमवार, अगस्त 31, 2020
संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश ने शंकर व्याख्यानमाला श्रृंखला के अन्तर्गत आज वेदांत सोसायटी ऑफ न्यूयॉर्क के मंत्री एवम् प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी सर्वप्रियानंद ने वसुधैव कुटुंबकम् : एकात्मकता की व्यावहारिक दृष्टि विषय पर व्याख्यान दिया।
अपने उद्बोधन का आरम्भ उन्होंने बृहदारण्यक उपनिषद के श्लोक 'अस्तो मा सद् गमय...' से किया। उन्होंने जेफ्री मोसेस की किताब वननेंस का जिक्र करते हुए बताया कि लेखक ने इस किताब में विभिन्न धर्मों की एकात्मकता से जुड़ी अच्छी बातों का उल्लेख किया है इस का प्रथम वाक्य है- विभिन्न युगों / अवधियों के सभी धर्मों ने यह दावा किया है कि मानवता एक महान परिवार है। बाद में इसी को और स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि वास्तव के यह हिन्दू धर्म से जुड़ा हुआ है जिसका स्पष्ट रूप से उल्लेख छह हजार साल से भी ज्यादा प्राचीन वैदिक ग्रंथ महाउपनिषद् में लिखे वाक्य 'यह विश्व मेरा परिवार है' के माध्यम से प्राप्त होता है। इस संदर्भ में उन्होंने ,'अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम् ।उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम् ॥ (महोपनिषद्, अध्याय ४, श्लोक ७१)'
अर्थ - यह अपना बन्धु है और यह अपना बन्धु नहीं है, इस तरह की गणना छोटे चित्त वाले लोग करते हैं। उदार हृदय वाले लोगों की तो (सम्पूर्ण) धरती ही परिवार है, श्लोक के माध्यम से उदाहरण दिया। वेदांत के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में वेदांत, उपनिषद का ही एक रूप है।
वेदांत को आध्यात्मिक ज्ञान के भंडार रूप में जाना है जो कि वास्तव में उपनिषद् ही है।
वर्तमान समय में हमें भारतीय संस्कृति के मूल विचार को जानने का प्रयास करना चाहिए। हमें भारतीय संस्कृति के मूल विचार को दार्शनिक रूप से अद्वैत वेदांत की सहायता से जानना चाहिए।
स्वामी विवेकानन्द ने अद्वैत वेदांत के दो मुख्य विचार व्यक्ति का देवत्त्व और समस्त अस्तित्व की एकता को बताया है।
जब हम आत्मा और ब्रह्म की बात करते हैं तो लोग इसका मतलब स्वतंत्र अस्तित्व से लगाते हैं लेकिन अभी मेरे हिसाब से मै खुद आत्मा हूं, ब्रह्म हूं और मै ही सारे प्रश्नों का उत्तर दूंगा...
रोबोट और मनुष्य की तुलना करते हुए बताया कि एक रोबोट के पास सब कुछ है सिवाय चेतना के। कोई भी महानतम इंजीनियर यह दावा नहीं कर सकता कि उसके रोबोट के पास चेतना है और यही वजह है कि मनुष्य मशीनों से उत्कृष्ट है और इसी चेतना का उल्लेख ऋषियों ने उपनिषद् में किया है।
चैतन्यता मस्तिष्क द्वारा उत्पादित नहीं की जाती वरन् यह मस्तिष्क में मौजूद रहती है।
अन्नमया, प्राणमया, मनोमया, विज्ञानमया, आनंदमया मानव व्यक्तित्व के पांच मुख्य अवयव हैं जिसकी वजह से हम ये सोचते हैं कि हम इस संसार में हैं लेकिन वेदांत कहता है कि तुम नहीं हो... वेदांत का मत यहां भिन्न है।
विवेकानंद के शब्दों में एक अकेले का अस्तित्व होता है
अर्थात चैतन्यता अकेले ही अस्तित्व में उपस्थित होती है। यह विषय और वस्तु में परिलक्षित होती है।
अंत में अपने उद्बोधन को समाप्त करते हुए स्वामी प्रियानंद ने कहा कि हजारों वर्षों से यह वसुधैव कुटुंबकम् ध्येय वाक्य ही हमारी भारतीय संस्कृति का स्थापक रहा है। श्री रामकृष्ण कहते है कि आज वर्तमान समय में जितने विचार/ विश्वास है उतने ही पथ है ईश्वर तक पहुंचने के। आज न केवल सहनशीलता है बल्कि स्वीकार्यता भी है और कुटुंब का भी यही तात्पर्य है जहां लोग भिन्नता / विविधता के रहते हुए भी एकता के भाव को लिए हुए साथ रहते हैं। यह विविधता ही ब्रह्म की धनवता/ अतिशोभा है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : झलवासा कांड: दलित परिवार पर बर्बर हमले से दहला इलाका, मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भीम आर्मी आक्रामक
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
शिवपुरी जिले के पोहरी जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झलवासा में दलित परिवार पर हुए…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (184)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ