शिवपुरी, 13 अगस्त 2020
राज्य आनंद संस्थान कोविड-19 की वर्तमान कठिन परिस्थितियों का सामना करने तथा अपने आप को सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से आनंदकों के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर ऑनलाइन आनंदक परिचय कार्यक्रम 21, 22, तथा 23 अगस्त 2020 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का निशुल्क पंजीयन ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए है कि अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु राज्य आनंद संस्थान की वेवसाइड www.anandsansthanmp.in पर आनंद शिविर टेब पर जाकर निःशुल्क पंजीयन कराने हेतु प्रेरित करें।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए है कि अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस कार्यक्रम में सहभागिता हेतु राज्य आनंद संस्थान की वेवसाइड www.anandsansthanmp.in
तीन दिवसीय आनंदक सम्मेलन में जिले के 40 पंजीकृत आनंदक भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम प्रत्येक दिन सायं 4 से 5.30 बजे तक संचालित होगा। कार्यक्रम में सहभागिता करने के इच्छुक आनंदक अपने रजिस्ट्रेशन हेतु कलेक्टर परिसर स्थित जिला आनंद संस्थान- डीपीएल कार्यालय शिवपुरी में तथा कार्यालय के मोबाइल नं. 9993725808 पर संपर्क कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ