राज्य आनंद संस्थान कोविड-19 की वर्तमान कठिन परिस्थितियों का सामना करने तथा अपने आप को सामान्य बनाए रखने के उद्देश्य से नागरिकों के लिए निरंतर ऑनलाइन गतिविधियां संचालित कर रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के समस्त आनंदकों के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर ऑनलाइन आनंदक परिचय कार्यक्रम 21, 22, तथा 23 अगस्त 2020 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का पंजीयन ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पर किया जाएगा।
आनंद संस्थान के संपर्क व्यक्ति श्री अभय जैन के बताया कि तीन दिवसीय आनंदक सम्मेलन में जिले के 40 पंजीकृत आनंदक भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम प्रत्येक दिन सायं 4 से 5.30 बजे तक संचालित होगा। कार्यक्रम में सहभागिता करने के इच्छुक आनंदक अपने रजिस्ट्रेशन हेतु कलेक्टर परिसर स्थित जिला आनंद संस्थान- डीपीएल कार्यालय शिवपुरी में तथा कार्यालय के मोबाइल नं. 9993725808 पर संपर्क कर सकते हैं। जिले के इस ऑनलाइन आनंदक परिचय कार्यक्रम में श्री अभय जैन के साथ मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर श्रीमती अनीता जैन, श्री विजित जैन, श्री प्रेम प्रकाश सिरोलिया तथा आनंदम सहयोगी सुश्री प्रीति तिवारी सहयोग करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य आनंद संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अखिलेश अर्गल एवं निदेशक श्री आई.पी.सिंह द्वारा 24 जुलाई को प्रदेश के मास्टर ट्रेनर्स तथा आनंदम सहयोगियों के साथ वीसी का आयोजन किया गया था।

0 टिप्पणियाँ