Music

BRACKING

Loading...

घायल होने पर गौ-सेवकों का शासकीय खर्च पर होगा इलाजपशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा



 

 

पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने विभागीय अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले गौ-सेवकों का शासकीय खर्च पर उपचार कराने के निर्देश दिये हैं। गौ-सेवक टीकाकरण, पशु टैगिंग, उपचार आदि कार्यों में पशुपालन विभाग की सहायता करते हैं। श्री पटेल ने यह निर्देश आज पशुपालन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान दिये। अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया, राज्य को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के प्रबंध संचालक श्री शमीमुद्दीन, संचालक श्री रोकड़े, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री एच.एस भदौरिया सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
प्रदेश के दुग्ध संघ के अंतर्गत ऐसे दुग्ध पार्लर, जो 100 लीटर प्रतिदिन से कम दूध का विक्रय करते हैं और दूध के स्थान पर अन्य सामग्रियों की बिक्री पर अधिक ध्यान देते हैं, उनका लायसेंस निरस्त किया जायेगा। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में दूध का संकलन 15 प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन कोविड-19 के चलते बिक्री में 13 प्रतिशत की कमी आई है। शादी, समारोह आदि का स्वरूप बदलने के कारण भी घी और दुग्ध पदार्थों के विक्रय में कमी आई है। भोपाल एवं इंदौर दुग्ध संघ द्वारा ऑनलाइन एडवांस कार्ड बनाये जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ