Music

BRACKING

Loading...

स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में भरा पानी,मरीजों को लाने ले जाने में हो रही परेशानी

 

बिर्रा-जिलेभर में पिछले काफी दिनों से मानसून सक्रिय हाे गया है। बुधवार रात से लेकर गुरुवार देर शाम तक जिले के अलग-अलग इलाकाें में रूक-रूककर बारिश होती रही। कई क्षेत्रों में तेज, तो कहीं पर हल्की बारिश हुई है। जानकारी के अनुसार पिछले करीब एक सप्ताह से अधिक समय से मानसून जिले में मेहरबान है, जिसके चलते अब तक सभी क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो चुकी हैं।ऐसे में पानी से उप स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लबालब हो गया। गौरतलब है कि सड़क निर्माण के बाद सड़क की ऊंचाई ऊपर हो जाने से उपस्वास्थ्य केंद्र बिर्रा में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी भर जाता है जिसकी शिकायत पंचायत सहित विभाग को की जा चुकी है फिर भी आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ