मतदान के दौरान सुमावली में 6 से ज्यादा और भिंड में 2 जगह फायरिंग की घटना
मंगलवार, नवंबर 03, 2020
ग्वालियरमध्य प्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसमें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 14 सीटें भी शामिल हैं। जिनमें ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, गोहद, मेहगांव, अंबाह, दिमनी, मुरैना, सुमावली, जौरा, करैरा, पोहरी और बड़ा मलहरा शामिल हैं। उपचुनाव में सुमावली विधानसभा सीट पर आधा दर्जन जगहों पर हिंसा हुई और फायरिंग हुई है। भिण्ड के मेहगांव में दो जगहों पर फायरिंग हुई है। मुरैना के सुमावली विधानसभा के पचौरी का पुरा मतदान केंद्र के बाहर हुई फायरिंग। घटना में बघेल कुशवाह को गोली लग गई। आधा घंटे तक वोटिंग बंद रही। भारी पुलिस बल पहुंचा तब बहाल हुई मतदान व्यवस्था। जतावर पंचायत के पाठकपुरा पोलिंग बूथ की घटना। पचौरी का पुरा पोलिंग पर लाइन में लगे कुशवाह समाज के लोगों पर गुर्जर समाज के लोगों ने आकर लाठियां चलाईं और गोली चलाई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सुमावली से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कलेक्टर और एसपी से बार बार शिकायत करने पर नही हो रही है कोई कार्यवाई। रिपोलिंग नही कराई गयी तो कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता करेगा आंदोलन। अजब सिंह का कहना कई पोलिंग बूथों पर दबंगों ने कुशवाह समाज के लोगों को वोट नहीं डाले दिए। उनकी मतदाता पर्चियां छीनकर पीट-पीटकर उन्हें भगा दिया गया है। गोहद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणवीर जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी मेवाराम जाटव, बहुजन समाज प्रत्याशी यशवंत पटवारी को पुलिस ने पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी एक दूसरे के गले मिले।
0 टिप्पणियाँ