Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियरः मंत्री के बंगले पर लोगों का जमावड़ा, समस्याएं सुनकर तत्काल अधिकारियों को दे रहे निर्देश



 ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को सुबह 10.30 बजे नगर निगम एवं बिजली विभाग के सभी अधिकारियों को अपने 38 नम्बर शासकीय बंगले पर बुला लिया। तय कार्यक्रम ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में निरीक्षण का था, लेकिन बाद में कार्यक्रम बदल गया। इसके बाद सुबह 11 बजे से बंगले पर जनदरबार लगाया गया। इसमें पहुंचे लोगों ने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अपने क्षेत्र की नगर निगम एवं बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं बताईं। इन समस्याओं को सुनकर मंत्री प्रद्युम्न ने उस क्षेत्र के अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल समस्याओं को हल करने का आदेश जारी किया है।

नवंबर माह में चुनाव के परिणाम आते ही ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार को अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने शनिवार की रात को सभी नगर निगम के अधिकारियों और बिजली विभाग के अधिकारियों को मैसेज कर 38 नम्बर बंगले पर 10.30 बजे का आने का आदेश दिया। जहां ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के लोग कचरा, पानी, सीवर, बिजली की समस्याओं काे सुना गया। इस दौरान उन्होंने वार्ड मानीटरों को बुलाकर नगर निगम से संबंधित कार्याे को कराने का आदेश दिया। वहीं बिजली की समस्याएं जिसमें बिल अधिक आना, लाइट नहीं आना,अघोषित कटौती आदि की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को तत्काल समस्याओं को हल करने का आदेश दिया है।

सुबह से मंत्री के साथ, नहीं हो सकी सफाई की मॉनीटरिंगः नगर निगम के सभी वार्ड मानीटरों को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने बंगले पर बुला लिया था। वहीं शनिवार की रात को भ्रमण पर सफाई व्यवस्था देखने निकले कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि वह अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था देखें। जिसके क्षेत्र में गंदगी मिली उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खास बात यह है कि मंत्री के साथ होने के कारण वार्ड मानीटर अपने क्षेत्रों में नहीं पहुंच सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ