Music

BRACKING

Loading...

निरीक्षण में गायब मिले बीस कर्मचारी, कटेगा वेतन, दाे डब्लूएचओ को नोटिस जारी



ग्वालियर  स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी सतपाल सिंह चौहान ने गुस्र्वार की सुबह और बुधवार की रात में सफाई का निरीक्षण किया। तीन वार्डाे में निरीक्षण के दौरान उन्हें बीस सफाई मित्र अनुपस्थित मिले, जबकि रात में सफाई व्यवस्था के दौरान दो डब्लूएचओ अनुपस्थित मिले थे। अनुपस्थित सफाई मित्रों का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। जबकि डब्लूएचओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया हैं

2021 स्वच्छता सर्वेक्षण प्रारंभ होने जा रहा है, इस सर्वेक्षण से पहले नगर निगम ने पटरी से उतर चुकी सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए कसरत शुरू कर दी है। बुधवार की रात और गुस्र्वार की सुबह स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी सतपाल सिंह चौहान ने वार्ड क्रमांक 1 , 3, 4, 5 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य कर रहे कर्मचारियों की माैके पर पहुंचकर हाजिरी चैक की। इस दौरान उन्होंने डब्लूएचओं को साथ लिया और उनका मोबाइल भी अपने पास रख लिया, जिससे वह निरीक्षण की सूचना नहीं पहुंचा सकें। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 1 में तैनात 55 सफाई कर्मचारियों में से एक अनुपस्थित मिला। इसके बाद वार्ड क्रमांक 4 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमित कर्मचारी सिकंदर, हीरालाल नियमित, रौनक विनियमित , मनोज विनियमित, नरेश विनियमित, हेमलता आउटसोर्स कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वार्ड क्रमांक 4 में कुल 45 सफाई कर्मचारी तैनात है, इसमें से 6 गायब मिले। इसके बाद वार्ड क्रमांक 5 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सतीश विनियमित, राहुल आउटसोर्स, विजय आउटसोर्स कर्मचारी गायब मिले। वार्ड क्रमांक 5 में 63 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, जिसमें से 3 सफाई मित्र गायब मिले। इसी तरह वार्ड क्रमांक 3 में 10 कर्मचारी गायब मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। वहीं रात्रिकालीन सफाई के दौरान वार्ड क्रमांक 37 में डब्लूएचओ रवि चंडालिया, एवं वार्ड 24 में डब्लूएचओ राहुल मोरे अनुपस्थित मिले। दोनों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ