Music

BRACKING

Loading...

ग्वालियर में भिंड रोड पर बस से कुचलकर रेलवे कर्मचारी की मौत



 ग्वालियर भिंड रोड स्थित उन्नत प्रशिक्षण केंद्र के पास बुधवार की रात को बस से कुचलकर बृज मोहन भाटिया की मौत हो गई। मृतक रेलवे में कार्यरत थे। रात को खाना खाने के बाद सड़क पर वॉक कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से गाेला का मंदिर की तरफ से आई बस ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। मृतक के पुत्र अरुण भाटिया की रिपोर्ट पर महाराजपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आदित्यपुरम निवासी बृजमोहन भाटिया (53) पुत्र नत्थीलाल भाटिया बुधवार की रात को घर से निकलने के बाद भिंड रोड पर वॉक कर रहे थे। उन्नत प्रशिक्षण केंद्र के पास तेज गति से आई यात्री बस ने पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। घटनास्थल पर जैसे ही भीड़ जमा हाेने लगी ताे चालक बस छोड़कर भाग गया। बताया गया है कि बस गोला का मंदिर की तरफ से मालनपुर की तरफ जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सबसे पहले घायल बृजमोहन भाटिया को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को डाक्टरी परीक्षण के लिए डेड हाउस पहुंचा दिया आैर बस को दुर्घटनास्थल से थाने पहुंचाया। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद गुरुवार की सुबह शव का पीएम कराने के बाद स्वजनाें को सौप दिया है। महााराजपुरा थाना प्रभारी आसिफ मिर्जा बेग ने बताया कि बस चालक के खिलाफ प्रकरण रात में दर्ज कर लिया था। दुर्घटना की पड़ताल कर हादसे के कारणाें का पता लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ