इंदौर शहर के स्कीम-54 से विजय नगर थाना पुलिस ने सूचीबद्ध बदमाश रोहित बौरासी को मोबाइल चुराते पकड़ लिया। मौके से उसका साथी फरार हो गया। बदमाश स्मैक व गांजा का नशा करता है। उससे थाना वाले भी घबराते है। पकड़ने पर बेहोशी का बहाना बनाने लगता है।
घटना रविवार देर रात वर्धमान रेस्त्रां के समीप की है। आरोपित रोहित ने व्यापारी मनीष पुत्र अशोक सेरे की एक्टिवा से दो मोबाइल चुरा लिए। मनीष ने चोरी करते देखा और शोर मचाया। गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर रोहित को दबोच लिया। घटनास्थल लसूड़िया थाना का होने से शून्य पर केस दर्ज कर केस डायरी लसूड़िया थाना पर भेज दी। पुलिस के मुताबिक रोहित नशे का आदी है। उसके विरुद्ध एमआइजी थाना में कई केस दर्ज है। पुलिसकर्मी उसे पकड़ते तो है लेकिन वह थाना में हंगामा कर देता है। नशे की मांग करने लगता है।
रुपयों के विवाद में एयरगन से फायर, केस
बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित यादव नगर (गली-2) में रुपयों को लेकर राजेश पुुत्र परमलाल चौहान निवासी यादव नगर और दीपक चौहान में विवाद हो गया। आरोपित दीपक ने राजेश के साथ मारपीट की और धमकाने के उद्देश से एयरगन से हवाई में फायरिंग कर दी। गोली की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। देर रात आरोपित पर केस दर्ज कर लिया गया।
उधर हीरागनर थाना क्षेत्र स्थित बजरंग नगर में निमित खुराना पर आरोपित यश और चिमायला ने रविवार दोपहर क्रिकेट की गेंद लगने पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
0 टिप्पणियाँ