Music

BRACKING

Loading...

MP में 28 सीटों पर वोटिंग:5 बजे तक 66.85% वोटिंग; 2018 के चुनावों में इन सीटों पर 76.28% मतदाताओं ने वोट डाले थे

 




मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग का समय समाप्त हो गया है। अब सिर्फ लाइन में लगे लोगों के वोट डलवाए जा रहे हैं। शाम पांच बजे तक 66.85% वोटिंग हुई। आगर मालवा में सबसे ज्यादा बदनावर में 81.26% तथा सबसे कम ग्वालियर ईस्ट में 42.99 प्रतिशत वोट डाले गए। 2018 के चुनावों में इन सीटों पर 76.28% वोटिंग हुई थी। चंबल अंचल के भिंड और मुरैना में वोटिंग के दौरान हिंसा भी हुई। दोनों जिलों में चुनाव के दौरान कई जगह फायरिंग हुई, वहीं, भिण्‍ड के लिलोई गांव में कुछ लोगों ने ईवीएम में भी तोड़फोड़ कर दी। मुरैना के जौरी गांव में पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी के निवास पर भी फायरिंग हुई है।

बमोरी क्षेत्र में घूमने पर गुना के भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इधर, मुरैना जिले में सुमावली विधानसभा सीट के कासपुरा और खनेता गांव में फायरिंग की घटना हुई। इसमें एक महिला को गोली लगी। यहां दो बाइक भी जलाई गईं। जौरा में बाहुबलियों ने मतदान रोकने की कोशिश की। इसकी शिकायत की गई है। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर EVM से वोटिंग करवाने पर सवाल उठाए। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस पहले ही हार की भूमिका बनाने लगी है।

सीट2020 में मतदान2018 में मतदान
आगर मालवा80.54%83.11%
अंबाह51.65%59.32%
अनूपपुर67.60%76.63%
अशोक नगर69.79%74.46%
बदनावर81.26%86.14%
बमौरी77.51%79.63%
भांडेर71.59%69.55%
ब्यावरा80.01%80.78%
डबरा57.10%68.64%
दिमनी57.88%70.34%
गोहद52.88%59.33%
ग्वालियर48.75%63.37%
ग्वालियर पूर्व42.99%58.18%
हाटपिपल्या80.84%85.57%
जौरा66.00%72.30%
करैरा72.11%73.62%
मलहरा68.04%72.13%
मंधाता68.76%78.98%
मेहगांव58.13%63.82%
मुरैना55.60%63.92%
मुंगावली73.15%75.02%
नेपानगर72.65%77.77%
पौहरी70.05%75.92%
सांची68.87%75.37%
सांवेर74.34%80.97%
सुमावली53.36%71.83%
सुरखी70.55%75.77%
सुवासरा79.97%82.67%
कुल66.85%76.28%
* 2020 के आंकड़े शाम पांच बजे तक की वोटिंग के हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि उपचुनाव में 3 नवंबर को कुल 9 हजार 361 केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। 10 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र/जिला मुख्यालय पर काउंटिंग होगी। कुल 355 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए 13 हजार 115 बैलट यूनिट, 13 हजार 115 कंट्रोल यूनिट और 14 हजार 50 वीवीपैट हैं।

अपडेट्स

  • दिग्विजय सिंह ने सुमावली सीट पर पुनर्मतदान कराने की चुनाव आयोग से मांग की। उन्होंने कहा कि सुमावली में महिलाओं को वोट डालने से रोका गया है, इसलिए यहां पर फिर से मतदान कराया जाना चाहिए।
  • भिण्‍ड के मेहगांव में दो जगहों पर फायरिंग हुई है। मेहगांव के लिलोई गांव में कुछ लोगों ने ईवीएम में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस और अधिकारियों के पहुंचने पर यह लोग भाग निकले। मतदान कर्मियों का कहना है कि कुछ लोग गाड़ियों में बैठकर आए थे और तोड़फोड़ की।
  • मुरैना के जौरी गांव में पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी के निवास पर भी फायरिंग हुई है।
  • ग्वालियर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच बहस हुई। यहां माल रोड स्थित मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वोट डालने पहुंचे थे। तभी कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार भी पहुंच गए।
  • गुना में भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज। बमोरी विधानसभा में मतदाता नहीं होने के बावजूद भी घूम रहे थे।
  • मुरैना जिले की जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय की डायरी पुलिस ने जब्त की है। आरोप है कि डायरी में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से लाखों रुपए लेन-देन का हिसाब है। पुलिस ने डायरी अलापुर गांव में स्थित एक मकान से जब्त की। पुलिस को देख लोग भागने लगे। SP अनुराग सुजानिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
  • मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। बीती रात वह सुरखी सीट के बाजना में मतदाताओं के साथ बैठक कर रहे थे।
  • सांवेर में इंडेक्स कालेज स्थित मतदान केंद्र पर एक फर्जी मतदाता पकड़ा गया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू की अधिकारियों से बहस हुई। मीडिया कवरेज पर रोक लगाई।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से वोटिंग की अपील करते हुए कहा, "वोटिंग से लोकतंत्र मजबूत होता है। आपकी उम्मीदें पूरी करने वाली सरकार चुनने के लिए आप सभी को वोट जरूर डालना चाहिए। घरों से निकलिए और वोटिंग कीजिए। हमें मिलकर मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है।
  • सांवेर की तलावली चांदा बूथ पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेसियों का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ता मतदाताओं पर उनके पक्ष में वोट करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
  • डबरा में एक पोलिंग केंद्र पर करीब पौन घंटे तक मशीन खराब रही। इसके चलते देर से वोटिंग शुरू हुई।​​​​​​
  • मुरैना के सुमावली सीट के जतावर पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई। मतदान रोका गया। एक युवक को गोली लगी। मामले में 4 लोग गिरफ्तार हो गए हैं। इनसे हथियार भी बरामद भी किया है।
  • केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को उपचुनावों में कांग्रेस की हार की भूमिका बनाना शुरू कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ