Music

BRACKING

Loading...

60 लीटर अवैध कच्ची शराब व 10000 लीटर से अधिक लहान नष्ट कर तीन आरोपियों को दबोचा




 शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी पिछोर श्री देवेन्द्र सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी खनियाधाना निरी. आलोक सिंह भदौरिया द्वारा ग्राम अछरौनी, मुहारीकला, सिलपुरा में कंजर डेरों पर पुलिस टीम के साथ दबिश की कार्यवाही करते हुये करीबन 5 लाख रू का 10000 लीटर महुआ व गुड़ लहान एवं देशी मदिरा बनाने का सामान, ड्रम, भट्टियां आदि मौके पर से नष्ट कर 2 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।


इसी क्रम में थाना करैरा द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को करई बेरखेड़ा सुनारी रोड़ करैरा से गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ