पुलिस अधीक्षक द्वारा दरबार लगाकर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना एवं उनका निराकरण किया गया, साथ ही गंभीर अपराधों की विवेचना में होने बाली त्रुटियों, परिणाम एवं समाधान विषय पर पुलिस कम्युनिटी हॉल मे एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिला पुलिस शिवपुरी द्वार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे पुलिस कम्युनिटी हॉल में गंभीर अपराधों की विवेचना मे होने बाली त्रुटियों, परिणाम एवं समाधान विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के समस्त थानों के अधिकारी कर्मचारियों को विवेचना के महत्वपूर्ण तथ्यों संभावित गलतियों एवं उनके समाधान, एससी एसटी अपराधों महिला उत्पीडन संबंधी अपराधों सायबर अपराधों के संबंध मे महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
प्रशिक्षण से पहले पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा कम्युनिटी हाल में पुलिस लाईन, थानों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने एवं उनके निराकरण हेतु दरबार लगाया गया, जिसमें पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण हेतु संबंधितों को आदेशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत की, प्रशिक्षण की शुरुवात करते हुये अनुसंधान के समय होने बाली त्रुटियों को दूर करने के संबंध में जानकारी दी एवं अनुसंधान मंे होने बाली गलतियों का फायदा मुल्जिम को कैसे मिलता है एवं उन गलतियों को कैसे सुधारें, इस पर जानकारी साझा की, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा कर्मचारियों को पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखने, नियमित व्यायाम करने की सलाह दी ताकि स्वस्थ्य रहकर पूर्ण शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के साथ बिना गलती किए कार्य किया जा सके। जिला एफएसएल अधिकारी डाॅ. एच.एस. बरहदिया द्वारा अपराधों में वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन में होने वाली त्रुटियों एवं उनको दूर करने के तरीकों के बारे मे प्रशिक्षण दिया। बाद थाना प्रभारी एजेके द्वारा समाज के कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता एवं उनके प्रति मानवीय दृष्टीकोण रखते हुये उनकी सुनवाई करना, उनकी रिपोर्ट लिखना एवं संभव मदद कर विवेचना के महत्वपूर्ण पहुलुओं को साझा किया। सायबर प्रभारी उनि. मनीष चैहान द्वारा ऐटीएम फ्रोड, लकी ड्रो, इत्यादि से संबंधित सायबर अपराधों के संबंध मंे जानकारी दी तथा उक्त अपराधों में होने त्वरित कार्यवही करने हेतु बताया ताकि उक्त अपराधों में लिप्त आरोपियों को तत्काल पकड़ा जा सके।

0 टिप्पणियाँ