Music

BRACKING

Loading...

ठेले पर नाश्ता किया, दोना डस्टबिन में फेंका और बोले- कचरा यहीं फेंकें, ऐसा सभी को बताएं

 


 

ग्वालियर ऊर्जा मंत्री तोमर द्वारा शुक्रवार से अपने विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और स्वच्छता को लेकर पदयात्रा शुरू की है। दो दिन तक वह अपने क्षेत्र में घूमेंगे और क्षेत्र के लोगों को जागरूक करेंगे। वह पैदल गली मोहल्लों में घूमते हुए लोगों को जल संरक्षण, बिजली बचाओ, पर्यावरण संरक्षण व गंदे पानी की समस्या से निजात के लिए नलों में टोंटियां लगाने की अपील करते जा रहे थे। उनका कहना था कि गंदगी आप यहां करोगे, पूरी दुनिया में शहर का नाम खराब होगा।

यहां पैदल पहुंचे ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री तोमर ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार सुबह अपनी पदयात्रा की शुरूआत स्टेट बैंक चौराहे से की। यहां से पैदल चंदनपुरा, दुर्गादास बिहार, बिरलानगर की लाइन पहुंचे। यहां लोगों को घर के अंदर जैसी सफाई घर के बाहर रखने के लिए सहयोग मांगा। पदयात्रा के दौरान जगह-जगह क्षेत्रवासियों से मंत्री तोमर ने उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर ही साथ चल रहे अधिकारियों से तत्काल लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद पदयात्रा न्यू ग्रेसिम विहार कॉलोनी, इन्द्रानगर, चार शहर का नाका, राजामंडी पुल, किलागेट, सराफा बाजार, बाबा कपूर की दरगाह, घासमंडी चौराहा पहुंचकर क्षेत्रवासियों से उनकी परेशानियों की जानकारी ली और लोगों को समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया।

बेटा वर्षों से खुदी पड़ी है गली, मुझे चलने में होती परेशानी

पदयात्रा के दौरान किसी ने सफाई को लेकर शिकायत की, तो किसी ने राशन की दुकानों से राशन नहीं मिलने की बात कही। किसी ने गरीबी होने का हवाला देते हुए राशन कार्ड व संबल योजना में शामिल कराने का आग्रह किया। ऊर्जा मंत्री ने सभी को सुना और समस्या सुलझाई। पदयात्रा के दौरान जती की लाइन में रहने वाली 80 साल की वृद्धा के मंत्री ने पैर छुए। जिस पर वृद्धा ने मंत्री से कहा, बेटा घर के बाहर गली वर्षों से खुदी पड़ी है, निकलने में परेशानी होती है, बेटा गली बनवा दें, तो भगवान भला करेगा। वृद्धा की शिकायत सुनते ही मंत्री ने मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों से गली की तत्काल पेंचवर्क कराने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ