Music

BRACKING

Loading...

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

 


शिवपुरी जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामई ढंग से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक रखी गई। गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी उन्हें सौंपे गए दायित्व का निर्वहन करें। इस बार कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का आयोजन होगा और विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां लगाई जायेंगी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कहा है कि इसमें आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रम पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन करें। इसके लिए थीम निर्धारित करें। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच.पी.वर्मा., अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ