Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पुलिस द्वारा एक रासुका आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल



शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी करैरा श्री जीडी शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में गुण्डा बदमाशों एवं जिला बदर आरोपियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिसके तहत दिनांक 22.01.21 को थाना प्रभारी करैरा द्वारा एक रासुका आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त आरोपी कुख्यात शराब तस्कर है जिसके विरूद्ध 12 अपराध पंजीबद्ध है जिनमें से 5 अपराध अवैध शराब से संबंधित है। आरोपी द्वारा शराब की तश्करी हेतु विजिटिंग कार्ड छपवा रखे थे। उक्त आरोपी पूर्व में अवैध रूप से शासकीय जमीन पर अतिक्रममण किए हुए था, जिसे दिनांक 18.01.21 को मुक्त करवाया गया था।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करैरा अमित भदौरिया, उनि. कुलदीप सिंह एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ