Music

BRACKING

Loading...

युवक ने पटवारी जगदीश पर नामांतरण के लिए रुपए ऐंठने एवं रुपयों की मांग पूरी न करने के गंभीर आरोप लगाए





 

शिवपुरी -मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक युवक ने आज जनसुनवाई में पटवारी पर रुपए लेने का गंभीर आरोप लगाया है

एक युवक भंवर सिंह लोधी द्वारा पटवारी जगदीश पर नामांतरण के लिए रुपए ऐंठने एवं रुपयों की मांग पूरी न करने पर  कृषि भूमियों का नामांतरण नहीं करवाने का आरोप लगाया गया है युवक का कहना है कि पटवारी द्वारा भूमि नामांतरण के नाम पर ₹2000 लिए जा चुके हैं परंतु अभी भी नामांतरण नहीं करवाया गया है अब पटवारी द्वारा और रुपए मांगे जा रहे हैं जिसको लेकर युवक ने जनसुनवाई में आवेदन दिया है

युवक का कहना है कि इससे पहले भी वह तहसीलदार को एक आवेदन दे चुका है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है उक्त घटना से परेशान युवक ने आज कलेक्टर को आवेदन देकर पटवारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने एवं भूमि नामांतरण करने की मांग की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ