Music

BRACKING

Loading...

गुना जिले में कंट्रोल रूम स्‍थापित "बर्ड फ्लु" का



  गुना जिले में पक्षियों में बर्ड फ्लु की पुष्टि होने के मद्देनजर एवं कलेक्‍टर श्री कुमार पुरूषोत्‍तम के निर्देशानुसार कार्यालय पशुपालन विभाग गुना में जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम स्‍थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी डॉ.महेंद्र सिंह सेमिल को बनाया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07542-252422 है। उप संचालक पशुपालन विभाग द्वारा 24 घंटे सातों दिवस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगायी गयी है।

    इस आशय के जारी आदेश में उन्‍होंने  पशु.चि.स.श. डॉ. महेंद्र सिंह सेमिल (मो.8305247710), पशु.चि.स.श. डॉ. ललित कुमार सिंह लोधा (मो.9425361006), स.प.चि.क्षे. अधि. श्री राम सिंह सिकरवार (मो.9993937195), भृत्‍य श्री अब्‍दुल फजल खान (मो.9981898622), चौकीदार श्री उधम सिंह (मो. 9039161823) एवं चौकीदार श्री महेश सिंह जाट (मो. 9200248224) की ड्यूटी कंट्रोल रूम में लगायी गयी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ