शिवपुरी, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2021 में जिले में कुल 4 नेशनल लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम 10 अप्रैल, द्वितीय 10 जुलाई, तृतीय 11 सितम्बर एवं चतुर्थ 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित की जाएगी।
अपर जिला जल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार वर्ष-2021 की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 अप्रैल (द्वितीय शनिवार) को किया जाएगा। जिसमें सभी प्रकार के समझौता योग्य प्रकरणों जैसे सिविल, फौजदारी, विद्युत, परिवार विवाद, श्रम, मोटर दुर्घटना, भू- अर्जन एवं राजस्व आदि का आपसी राजीनामा एवं समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा चैक बाउन्स, धन रिकवरी, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल कर आदि के बाद पूर्व मामलों (प्रीलिटिगेशन स्तर पर) का निराकरण भी किया जाएगा। इसके साथ ही नेशनल लोक अदालत में विद्युत तथा नगर पालिका के जलकर एवं सम्पत्ति कर के न्यायालय में लंबित प्रकरणों तथा ऐसे मामले जो कि न्यायालय में लंबित नहीं है अर्थात प्रीलिटिगेशन (मुकदमा पूर्व मामले) प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। ऐसे पक्षकार जो कि 10 अप्रैल (शनिवार) को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अपने प्रकरण का निराकरण कराना चाहते हैं, अपने नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ