शिवपुरी, लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर म.प्र.लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र मे बढ़ते कदम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 25 जनवरी को दोपहर 12 बजे से लिंक ीजजचरूध्ध्ूमइबंेजण्हवअण्पदध्उचण्बउमअमदजे के माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, व्यक्तियों का सम्मान एवं नवाचारों का शुभारम्भ किया जाएगा।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए है कि 25 जनवरी को अपरान्ह 12 बजे एनआईसी के वीडिया काॅफ्रेसिंग कक्ष में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि लोक सेवा केन्द्र में उक्त लिंक के माध्यम से अधिकाधिक नागरिकों के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण देखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। लोक सेवा केन्द्रों में कार्यक्रम टी.व्ही., स्क्रीन पर देखने हेतु समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोक सेवा केन्द्रों पर उपस्थित नागरिक सुविधापूर्वक कार्यक्रम देख सकें। लोक सेवा केन्द्र स्तरीय कार्यक्रम में उपलब्ध स्थानीयजन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
0 टिप्पणियाँ