शिवपुरी - थाना प्रभारी कोलारस निरी. संजय मिश्रा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खालसा होटल के सामने हाईवे रोड़, कोलारस तरफ मोटरसायकल से दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर कोई घटना घटित करने की नियत से आ रहा है सूचना पर से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलारस द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर के बाताये स्थान पर रवाना कर चैकिंग लगवाई, चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के बताये नंबर की मोटरसायकल आते दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर रूक गई, पुलिस टीम को शक होने पर जैसे ही पुलिस टीम उनकी ओर बड़ी तो वह भागने लगे, बाद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक 315 बोर की देशी कट्टा मय चार जिंदा राउण्ड एवं एक मोटरसायकल क्रमांक एमपी 04 क्यू. क्यू. 1973 को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

0 टिप्पणियाँ